गया, अप्रैल 12 -- भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती जिले के अतरी प्रखंड की सभी पंचायतों में मनाई जाएगी। यह जानकारी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जदयू के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने दी। इसको लेकर डिहुरी में पंचायत अध्यक्ष योगेन्द्र पंडित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में सभी पंचायत प्रतिनिधियों को बाबा साहेब की तस्वीर वितरित की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जयंती को भव्य रूप से मनाते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और सात निश्चय योजना का भी जिक्र किया। बैठक में श्रवण केवट, शंभू शर्मा, हरि साव सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...