सुपौल, मार्च 25 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। गांवों के विकास एवं स्थानीय ग्राम पंचायत इकाई को सदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पार्ट-3 के तहत पंचायती राज विभाग द्वारा जिले के सभी पंचायत में मोक्षधाम का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर पहले फेज में जिले के कुल 174 पंचायतों में से 108 पंचायतों को चयन कर भूमि अधिग्रहण कर निर्माण कार्य शुरू करने का आदेश विभाग द्वारा दिया गया है। जबकि शेष पंचायतों में अगले वित्तिय वर्ष योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। सरकार की योजना है कि अगले 03 वर्षों में सभी पंचायतों में मोक्षधाम बनाया जाएगा। जिला पंचायती राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार योजना के अंतर्गत जिले में चयनित 108 पंचायतों में 54 में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जबकि 52 पंचायतों में अधिग्रहण के लिए भूमि खोजी ...