सभी पंचायतों में सीएम एक्सीलेंस स्कूल की मांग
गिरडीह, मई 30 -- देवरी, प्रतिनिधि। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा प्रदेश में 5000 सीएम एक्सीलेंस स्कूल की स्वीकृति देने की घोषणा के बाद देवरी के पूर्व मुखिया कांग्रेस पार्टी के नेता रामनारायण दास ने स्वागत करते हुए देवरी अंचल के सभी 27 पंचायतों में कम से कम एक एक सरकारी विद्यालय को सीएम एक्सीलेंस स्कूल से जोड़ने की मांग की। उन्होंने शुक्रवार को देवरी में बताया कि झारखंड प्रदेश में करीब साढ़े चार हजार ग्राम पंचायत हैं। वहीं मुख्यमंत्री के द्वारा 5000 एक्सीलेंस स्कूल खोलने की घोषणा की गई है। जो स्वागत योग्य है। बताया कि सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके के सभी पंचायतों में सीएम एक्सीलेंस स्कूल खुल जाने से ग्रामीण क्षेत्र के होनहार छात्र छात्राओं को सीबीएसई पैटर्न पर आधारित उपयुक्त शिक्षा मिल सकेगी। प्रारंभिक स्तर पर उपयुक्त शिक्षा मिल जाने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.