सभी पंचायतों में बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
बेगुसराय, अगस्त 12 -- नावकोठी, निज संवाददाता। हर घर तिरंगा-2026 अभियान के तहत 'मेरा भारत, मेरा संकल्प- विकसित भारत 2047' के सपनों को साकार करने तथा बच्चों में राष्ट्रीय भावना, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड की सभी पंचायतों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। विभागीय निर्देश के आलोक में प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने पंचायत स्तर पर अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश झा, अरुण कुमार, नंदकिशोर पंडित, सरोज कुमार, रमन कुमार झा, शंभु महतो, राजेश कुमार, मंटुन महतो, मो. आदिल सरवर, नासरीन, नीतू कुमारी, चंदन कुमार, हर्षवर्धन कुमार, अशोक कुमार शर्मा आदि शामिल हुए। यह भी पढ़ें- आईट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.