सभी पंचायतों में आज मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस
भागलपुर, जून 28 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार 28 जून (माह के अंतिम रविवार) को जिले की सभी ग्राम पंचायत में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस माह के आयोजन की थीम महिला हितैषी ग्राम पंचायत निर्धारित की गई है। इसका उद्देश्य महिलाओं के सशक्तीकरण, सुरक्षा, सम्मान एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए ग्राम पंचायतों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन अथवा अन्य निर्धारित सार्वजनिक स्थल पर किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्रामसभा के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा, पंचायत स्तरीय कर्मियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.