लखनऊ, जून 30 -- संशोधित... लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश के सभी नोडल आईटीआई में एक ही दिन मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के उद्देश्य से मंगलवार को कपिल देव ने सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की, जिसमें प्रदेश के नोडल राजकीय आईटीआई संस्थानों में 'उद्यम मेला' आयोजित करने के प्रस्ताव पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान कौशल कनेक्ट सेल की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसमें उद्योगों और युवाओं के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने की प्रगति पर बल दिया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन को निर्देशित किया गया कि मेगा जॉब फेयर के तहत विद्यार्थियों के ऑफर-टू-जॉइनिंग अनुपात का...