रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा है कि मानसून काल में जलभराव, बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां अभी से कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नालों और नालियों की सफाई 30 अप्रैल तक करने को कहा। कैंप कार्यालय में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्रों में सिंचाई, लोनिवि, निकाय अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्ययोजना बनाते हुए नदी-नाले, नहर व शहरी क्षेत्र में नालों-नालियों की सफाई कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी नगर निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रथम चरण में सभी नाली और नालों को 30 अप्रैल तक सफाई कराना सुनिश्चित करें तथा जीओ टैग के साथ फोटोग्राफ भी भेजें। साथ ही पिछले वर्षों में जलभराव और ब...