सीवान, अप्रैल 8 -- सीवान,हिसं। सरकार के अवर सचिव व नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना के मद्देनजर सीवान नगर परिषद समेत सभी नगर पंचायतों में 15 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच सशक्त स्थाई समिति का निर्वाचन होना सुनिश्चित है। निर्वाचन के उपरांत निर्वाचित सदस्यों को शपथ भी दिलाई जाएगी। इस क्रम में जिला परिषद के सभागार में 18 अप्रैल शनिवार को सीवान नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति का 12 बजे अपराह्न से दो बजे अपराह्न के बीच मतदान होगा। मतदान के बाद निर्वाचित सदस्यों को डीएम विवेक रंजन मैत्रेय द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। वहीं नगर पंचायत मैरवा के सशक्त स्थाई समिति का निर्वाचन प्रखंड सभागार मैरवा में 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक होगा, निर्वाचन के बाद सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। 17 अप्रैल को ई किसान भवन गुठनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.