पटना, जनवरी 22 -- राज्य के सभी 19 नगर निगम क्षेत्रों में अवैध पार्किंग स्थलों और अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान चलेगा। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अवैध पार्किंग स्थल को तत्काल चिह्नित कर उन्हें व्यवस्थित करने का आदेश जारी किया है। ऐसे स्थलों पर अवैध ठेकेदारों को चिह्नित कर कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जिन पार्किंग का टेंडर समाप्त हो चुका है, वे आज भी लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं। राज्य के कई नगर निगम क्षेत्रों में अवैध पार्किंग स्थलों और उन स्थलों से पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली की सूचना विभाग के पास है। अब ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी नगर निगम क्षेत्रों में अवस्थित पार्किंग स्थलों पर वाहनों के पार्किंग के लिए निर्धारित रेट चार्ट लगाने का भी आदेश दिया है। वाहन की पार्किंग के लिए नगर वि...