सहरसा, अप्रैल 19 -- सहरसा, नगर संवाददाता। आगामी महीने में संभावित बारिश, भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए सक्रिय हो गया है। नाला सफाई, कच्चा नाला निर्माण, प्यायूं स्थापित करने, नाला सफाई में प्लास्टिक अवशेषों को पूर्ण रूप से हटाया जाएगा। शनिवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में शहरी क्षेत्रों में जल जमाव की समस्या निवारण एवं संभावित भीषण गर्मी को देखते हुए राहत के लिए अपेक्षित कार्यों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। जल जमाव निराकरण के उदेश्य से नगर निगम एवं जिलांतर्गत सभी नगर परिषद, नगर पंचायत क्षेत्रों में अवस्थित नाला सफाई का कार्य 15 मई से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। नाला सफाई क्रम में प्लास्टिक अवशेषों को पूर्ण रूप से हटाना अपेक...