सिमडेगा, मार्च 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर बीईईओ अरुण कुमार पाण्डेय और शिक्षकों ने फगुआ गीत गए। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं अबीर लगाकर होली मनाई। तत्पश्चात जिला प्रवक्ता फुलेंदर कुमार साहू का रांची स्थानांतरण होने पर सभी शिक्षकों ने माला पहनाकर विदाई दी। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ने होली की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि सभी शिक्षक आपसी भाईचारे के साथ शांति पूर्वक होली मनाएं। उन्होंने कहा कि अभी पाक रमजान एवं चालीसा काल का महीना चल रहा है। इसलिए हमें सभी धर्मों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए होली पर्व मनाना जरुरी है। मौके पर देवेंद्र प्रसाद तिवारी, फुलेंद्र कुमार साहू, संजय चौरसिया, संजय मिश्रा, सुबोध कुमार, अविना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.