सभी थानों में लगा वाटर कूलर, फरियादियों को मिलेगा शुद्ध जल
कुशीनगर, जून 23 -- कुशीनगर। निज संवाददाता जिले के सभी थानों में भीषण गर्मी को देखते हुए कुशीनगर पुलिस की जनसेवा पहल के तहत एसपी केशव कुमार के निर्देशन में नया वाटर कूलर वितरित कर दिया गया है। इससे थानों में पहुंचने वाले फरियादियों को अब शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।इसका उद्देश्य थाना परिसर में आने वाले आम नागरिकों, शिकायतकर्ताओं तथा अन्य व्यक्तियों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है। इन वाटर कूलरों को सभी थानों पर तत्काल स्थापित किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि कुशीनगर पुलिस हमेशा की तरह जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.