सभी थानों पर रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश
लखीसराय, अप्रैल 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को सभी थाना क्षेत्रों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार संपन्न हुई। बैठक के दौरान संबंधित थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। विशेष रूप से लंबित मामलों, अनुसंधान की प्रगति, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, तथा गश्ती व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की गई। थानाध्यक्षों ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित कांडों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें और अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं। साथ ही, अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.