सभी थाना परिसरों में करायी गई शुद्ध पेयजल की व्यवस्था: एसपी
कोडरमा, मई 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भीषण गर्मी एवं लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए झारखंड सरकार के निर्देश पर कोडरमा पुलिस ने जिले के सभी थाना परिसरों में आम नागरिकों, फरियादियों एवं राहगीरों के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की है। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार, जिले के सभी थानों में पेयजल उपलब्ध कराया गया है, ताकि थाना आने वाले लोगों को गर्मी के मौसम में राहत मिल सके। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि पेयजल व्यवस्था नियमित रूप से संचालित रहे तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं सुविधा उसकी प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े कार्यों को लगातार प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- दुलमी प्रखंड का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.