सभी थानाध्यक्ष संवेदनशील मामलों पर करें त्वरित कार्रवाई: एएसपी
सीतामढ़ी, जुलाई 8 -- बथनाहा। एसडीपीओ सदर दो कार्यालय में मंगलवार को एएसपी आशीष आनंद की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग हुई। बैठक उनके कार्यालय कक्ष में हुई। इसमें अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, अपराध नियंत्रण, नियमित गश्ती, वाहन जांच तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। एएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई करने, शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने और क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया। यह भी पढ़ें- Bagaha N...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.