लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी के 70 जिलों में चल रहे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के 3346 पदों का स्थायीकरण कर दिया गया है। जिसमें प्राचार्य से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के तक पद शामिल हैं। विभिन्न पदों पर वर्षों से कार्य कर रहे कर्मियों को बड़ी राहत बेसिक शिक्षा विभाग ने दे दी है।

स्थायीकरण आदेश अपर मुख्य सचिव, प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिन पदों का स्थायीकरण किया गया है उनमें प्राचार्य व उप प्राचार्य के 70-70, वरिष्ठ प्रवक्ता को 420, प्रवक्ता के 1190, सांख्यकीकार, कार्यानुभव शिक्षक, तकनीकी सहायक, कार्यालय अधीक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष, लेखाकार व आशुलिपिक के 70-70 पद हैं। वहीं लिपिक के 630, प्रयोगशाला सहायक के 126 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 35...