प्रयागराज, अप्रैल 26 -- भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी), झलवा में आयोजित दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन रविवार को हुआ। 'भारतीय ज्ञान निधि को देश के समस्त ट्रिपलआईटी के पाठ्यक्रम में समाहित करने' विषय पर आयोजित संगोष्ठी में सहभागी संस्थानों के बीच निकट भविष्य में एक सुव्यवस्थित ढांचा तैयार कर इसे लागू करने पर सहमति बनी। संगोष्ठी में देशभर के सभी ट्रिपलआईटी, सहयोगी संस्थानों के निदेशक, शिक्षाविद, शोधकर्ता और नीति विशेषज्ञ शामिल हुए। इस दौरान आधुनिक तकनीकी शिक्षा में भारत की समृद्ध ज्ञान परंपराओं को जोड़ने के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया गया। समापन पर आयोजित राउंड टेबल चर्चा में विषय-विशेष अकादमिक समूहों का गठन किया गया। इन समूहों को अलग-अलग विषयों में भारतीय ज्ञान निधि को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए व्यावहारिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.