कानपुर, दिसम्बर 17 -- एसआईआर को लेकर नगर निगम के सभी छह जोनों में जन्म प्रमाण पत्र पंजीयन के आवेदनों में हुए इजाफे से उपजे संकट को लेकर सोमवार को अफसर गंभीर नजर आए। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त ने जहां जोन चार और जोन एक में आवेदनों की फीडिंग की जांच की वहीं अन्य अफसर भी जांच के लिए निकले। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि अगर केंद्र सरकार के पोर्टल पर आवेदनों की फीडिंग में दिक्कत हो रही है तो नागरिक सुविधा केंद्रों में इसकी फीडिंग की जाए। इसका असर यह हुआ कि ऐसे आवेदनों की न सिर्फ फीडिंग तेज हो गई बल्कि चक्कर लगा रहे लोगों ने भी राहत की सांस ली। अपर नगर आयुक्त अवेश खान जोन चार के कार्यालय पहुंचे तो जांच में 21 दिनों के भीतर लंबित आवेदनों की संख्या 21 मिली। एक वर्ष के भीतर लंबित आवेदन 18 मिले जबकि एक वर्ष से ज्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.