बिहारशरीफ, मार्च 2 -- सभी जीविका दीदियों को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य : श्रवण मंत्री व सांसद ने बेन में सिलाई सेंटर का किया उद्घाटन आंगनबाड़ी के बच्चों के बीच बांटा पोशाक फोटो : बेन मंत्री-बेन में सोमवार को आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को पोशाक देते मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार व अन्य। बेन, निज संवाददाता। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने सोमवार को दीप जलाकर बेन बाजार में जीविका सिलाई सेंटर का उद्घाटन किया। इसके बाद आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया। मंत्री ने कहा कि सरकार सभी जीविका दीदियों को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य सामने रखकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सिलाई सेंटर के माध्यम से महिलाओं को हुनर के साथ रोजगार भी मिलेगा। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। उनके परिवार का ...