लखनऊ, मार्च 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उप्र राज्य महिला आयोग सभी जिलों में 9 से 13 मार्च तक महिला जन सुनवाई का कार्य किया जाएगा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार को आयोग के सभागार कक्ष में सभी जिलों में होने वाली महिला जन सुनवाई व समीक्षा बैठक की जाएगी। सभी जिलों जन सुनवाई कर महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। महिला दिवस के दूसरे दिन से सभी जिलों में जन सुनवाई का यह विशेष कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...