हल्द्वानी, अगस्त 14 -- हल्द्वानी। आगामी एक अक्तूबर को उत्तराखंड के सभी जिलों में समाज कल्याण विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के प्रतिनिधियों भुवन भास्कर पांडे, रमेश चंद्र पांडे, डीके पांडे और ललित मोहन लोहनी ने शुक्रवार को समाज कल्याण निदेशालय में निदेशक संजय कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। निदेशक ने समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी को सोमवार तक सभी जिला अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि देहरादून में आयोजित राज्यस्तरीय मुख्य समारोह में केंद्रीय समाज कल्याण मंत्री भी शिरकत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...