पटना, अप्रैल 6 -- राज्य के सभी 38 जिलों में पशुओं के लिए हरा चारा की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इसके लिए सभी जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत हुई है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (कॉम्फेड) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सहयोग से सभी जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन आरंभ करने की पहल की है। इसको लेकर सोमवार को पटना के एक होटल में रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस आधारित हरा चारा मानचित्रण अध्ययन पर कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। मौके पर डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि राज्य में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपायों को अपनाना जरूरी है। कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक समीर सौरभ ने कहा कि हरा चारा मानचित्रण से पशुपालकों को हरा चारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.