पटना, जनवरी 6 -- कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा है कि राज्य के किसी भी जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। किसानों को रबी मौसम के दौरान समय पर निर्बाध एवं निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध होगा। उन्होंने मंगलवार को कृषि भवन में प्रेस वार्ता में कहा कि वर्तमान स्टॉक के अनुसार राज्य में 2.16 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 1.40 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 2.21 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 0.35 लाख मीट्रिक टन एमओपी तथा 1.10 लाख मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है। यह भंडार किसानों की वर्तमान एवं आगामी आवश्यकता की पूर्ति के लिए पर्याप्त है। उन्होंने यह भी कहा कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक मूल्य पर विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में लगातार छापेमारी और निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। इसको लेकर जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय उर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.