रांची, अगस्त 17 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सभी जिलों में न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था लातेहार जैसी घटना का इंतजार किए बिना मजबूत करने का निर्देश दिया है।

न्यायिक अधिकारियों की रक्षा चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने 2022 में लातेहार सिविल कोर्ट परिसर में हुए उपद्रव पर स्वत: संज्ञान लेकर दायर जनहित याचिका का निपटारा करते हुए यह निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा और सम्मान न्यायपालिका की स्वतंत्रता का अभिन्न हिस्सा है। राज्य का दायित्व है कि न्यायिक अधिकारी और कानूनी बिरादरी के सदस्य बिना भय, दबाव या धमकी के अपना काम कर सकें।

लातेहार कोर्ट की सुरक्षा खंडपीठ ने सभी जिलों में न्यायिक अधिकारियों को लातेहार के समान सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई। अदालत ने ...