सहारनपुर, अप्रैल 10 -- सहारनपुर, संवाददाता। जनपद में संचालित जिमों और स्वीमिंग पूलों की सुरक्षा और मानकों को लेकर प्रशासन एवं खेल विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलेभर में चल रहे सभी जिम और स्वीमिंग पूलों की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम मौके पर पहुंचकर पंजीकरण, सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित मानकों की गहन जांच करेगी। क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि जांच के दौरान यदि कोई जिम या स्वीमिंग पूल बिना पंजीकरण संचालित पाया गया, तो उसे तत्काल सील करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कदम भी उठाए जाएंगे। प्रशासन द्वारा गठित जांच समिति में क्षेत्रीय खेल अधिकारी (आरएसओ) के साथ संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और क्षेत्राधिकारी (सीओ) को शामिल किया गया है। टीम जिलेभर में...