सभी जाति-वर्गों को मिलाकर बनेगा सनातनी घूंसा : डॉ. दिनेश
कानपुर, अगस्त 19 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्य सभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा का कहना है कि जेन जी और जेन अल्फा के आंदोलन के पीछे कौन है यह तो पता नहीं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे राष्ट्रवादी लोग हैं। बजरंग बली का घूंसा बनाने से पहले अगड़ा, पिछड़ा, शोषित, दलित मिलाकर सनातनी घूंसा बनाना है। मोतीझील स्थित तुलसी भवन में आयोजित तुलसी जयंती में भाग लेने आए पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने सपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सबसे कन्फ्यूज पार्टी है। उसे समझ में ही नहीं आ रहा कि क्या करना है। पार्टी भ्रम की स्थिति में है। पीडीए में कभी ''पी'' से पीड़ित बताते हैं तो कभी पिछड़ा। अब पंडित बताने लगे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी पंडितों से बैर रखती थी। साथ लेकर नहीं चलती थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.