जहानाबाद, अप्रैल 15 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के अपार आईडी निर्माण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया कि अब तक जिले में 1,30,163 छात्रों का अपार आईडी बनाया जा चुका है, जबकि 67,889 छात्रों का निर्माण शेष है। इस पर जिला पदाधिकारी ने कार्य में तेजी लाकर जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया कि कई विद्यालयों में अपार आईडी निर्माण कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है, जिससे छात्रों के नामांकन एवं अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं में बाधा उत्पन्न हो रही है। यह भी पढ़ें- शिक्षा के अधिकार अधिनियम का शत प्रतिशत अनुपालन करें निजी विद्यालय साथ ही, कुछ ...