बांका, जुलाई 9 -- बांका। एक संवाददाता बुधवार को डीएम के निर्देश पर सभी नोडल शिक्षक को कार्यशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रबंधक डीआरसीसी रजनीश राज की अध्यक्षता में की गई। बैठक में जिले के माध्यमिक एवं उच्च विद्यालय में नामित शिक्षक डायट बांका में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रबंधक डीआरसीसी के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा इस बैठक के बारे में जानकारी दी गई कि डीआरसीसी से संचालित तीनों योजनाएं यथा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए डीआरसीसी कार्यालय में उचित कागजात के साथ पहुंचकर सत्यापन कर सकते हैं। प्रबंधक डीआरसीसी में तीनों योजनाओं की विस्तृत जानकारी नोडल शिक्षकों को दी एवं...