सभी चिकित्सालयों में गोल्डन कार्ड की अनिवार्यता करे सरकार
रिषिकेष, जून 10 -- प्रदेश के कई अस्पतालों में गोल्डन कार्ड की सुविधा बंद होने पर सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार से सभी चिकित्सालयों में गोल्डन कार्ड की सुविधा शुरू करने,कार्ड में ओपीडी की व्यवस्था निशुल्क करने आदि मांगें की। बुधवार को चौदहबीघा में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक हुई। संगठन के ढालवाला मुनिकीरेती के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने कहा कि हिमालयन अस्पताल सहित प्रदेश के कई अस्पतालों में गोल्डन कार्ड योजना बंद कर दी गई है, जिससे पेंशनर्स इलाज के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों का बकाया भुगतान शीघ्र किया जाए तथा गोल्डन कार्ड योजना पुनः चालू कराये जाने के आदेश अविलंब निर्गत किए जाएं। सचिव भगवती प्रसाद उनियाल ने कहा कि गोल्डन कार्ड में ओपीडी की व्यवस्था निःशुल्क की जाए। प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.