दरभंगा, अप्रैल 2 -- कमतौल। गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया घाट पुल के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में घायल सभी 17 लोग इलाज के बाद अपने-अपने घर सुरक्षित लौट आए हैं। इस खबर से गांव में राहत का माहौल है और परिजनों ने चैन की सांस ली है। जानकारी के अनुसार, कमतौल थाना क्षेत्र के सोतिया गांव निवासी संजीत साह परिवार सहित दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बीते 29 मार्च को उनकी मां लिलिया देवी (65) के निधन की सूचना उनके पिता सागर साह के द्वारा मिलने पर वे सपरिवार एवं रिश्तेदारों के साथ टाटा एसी 400 वाहन से गांव के लिए निकले थे। वाहन में संजीत साह, उनकी पत्नी आरती देवी, पुत्रियां कंचन, मानस व रूपा, पुत्र विकास कुमार, भाई जीतू कुमार, चचेरे भाई रमेश साह व दिनेश साह एवं गांव के चालक बौएजी यादव, कटैया गांव निवासी मदन यादव, अहियारी दक्षि...