देवघर, मई 4 -- सोमवार को अंचल कार्यालय परिसर में ग्राम प्रधान मूल रैयतों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने लंबित प्रोत्साहन राशि के यथाशीघ्र भुगतान की मांग की। कहा कि लंबे समय से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने के कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं प्रधानों के कार्य क्षेत्र में होने वाले सभी प्रकार के ग्रामसभा में सूचना देने व भागीदारी एवं सहमति सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही सरकारी गोचर व गैरमजरूआ जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत के बावजूद अंचल कार्यालय द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- ग्राम प्रधानों की बैठक में पेसा कानून के तहत ग्राम विकास समिति के गठन की उठी मांग साथ ही उपायुक्त द्वारा ग्रामस्तर पर धरती माता बचाओ निगरानी समिति का प्र...