मुरादाबाद, फरवरी 25 -- मुरादाबाद। शाहपुर तिगरी क्षेत्र में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा आयोजित की गई। इसमें कथा व्यास आचार्य प्रदीप भारद्वाज ने कहा श्रीमद् भागवत सभी ग्रंथों में श्रेष्ठ और सबका सार है। इसमें एक-एक शब्द श्री कृष्ण के मुखार्विंद से निकला है। इसके श्रवण एवं मनन में साक्षात भगवान श्री कृष्ण के दर्शन होते हैं। इसे पढ़ने एवं श्रवण करने से भक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। जो गुरु के सानिध्य में मोक्ष की ओर अग्रसर करता है। व्यवस्था में राजेंद्र प्रसाद, सोहन लाल,प्रतीक, संजू, केलावती, सुमन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, राधा रानी, सुमनलता अग्रवाल, सुधा अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.