सभी गौशालाओं में लगेंगे 360 डिग्री घूमने वाले जूम कैमरे
गौरीगंज, मई 17 -- अमेठी। जिले में संचालित सभी गौशालाओं की निगरानी व्यवस्था अब हाईटेक होने जा रही है। गोवंशों की सुरक्षा और बेहतर देखभाल के लिए सभी गौशालाओं में 360 डिग्री घूमने वाले ज़ूम कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों की मदद से गौशालाओं की गतिविधियों पर हर समय नजर रखी जा सकेगी। इससे संरक्षित गोवंशों की सुरक्षा और देखभाल बेहतर हो सकेगी। जिले में वर्तमान समय में छोटी-बड़ी कुल 128 गौशालाएं संचालित हैं। जिसमें 113 अस्थाई गोशाला, 8 वृहद गोशाला, 4 कान्हा गोशाला और 3 कांजी हाउस शामिल हैं। इन सभी में कुल 27585 गोवंश संरक्षित किए गए हैं। आए दिन गौशालाओं में संरक्षित पशुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहते हैं। जिसे देखते हुए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था बनाई जा रही है। अभी तक जिले की केवल दो गौशालाओं में ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिसमें अमेठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.