बांका, अप्रैल 9 -- बांका। जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के कुशल नेतृत्व, सकारात्मक सोच एवं सक्रिय पहल के फलस्वरूप जिले में एलपीजी गैस का वितरण सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं निर्बाध रूप से सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सभी गैस वितरण केंद्रों पर नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निवारण, निर्धारित दरों पर गैस की आपूर्ति तथा कालाबाजारी एवं अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जानकारी दी कि बांका जिले में 11 गैस एजेंसियों एवं 51 महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी एजेंसियों को निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपभोक्ताओं की समस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.