जहानाबाद, फरवरी 11 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता बिहार प्रांतीय खेततिहार मजदूर यूनियन जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय में राम प्रसाद पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 फरवरी तक सदस्यता चलाया जाएगा और इकाई सम्मेलन किए जाएंगे। नेताओं ने कहा कि पक्का मकान सभी भूमिहीनों को बनाया जाए। राशन कार्ड के तहत 35 किलो अनाज प्रत्येक माह आवंटन किया जाए तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन 3000 रुपए तत्काल खाता में भेजा जाए। महिलाओं, अल्पसंख्यक और कमजोर वर्गों के ऊपर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाई जाए। इन समस्याओं पर पदयात्रा अभियान चलाया जाएगा। बैठक में बैजनाथ साहू, अमित, खुर्शीद आलम, गंगा प्रसाद सिंह, अमृत, रामानंद राम, रघुनंदन कुमार, बालम दास आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.