सभी खाद दुकानों की नियमित जांच करें अधिकारी
मधेपुरा, अप्रैल 5 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक में गरमा फसल आच्छादन, खाद की उपलब्धता और कृषि योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए के झल्लू बाबू सभागार में कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी। डीएम ने सभी खाद दुकानों का शत प्रतिशत पॉस और भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने करने को कहा। डीएम ने निर्धारित मूल्य पर खाद की बिक्री कराने और प्रतिदिन निरीक्षण प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए पंजी संधारण अनिवार्य बताया। समीक्षा बैठक में मधेपुरा, घैलाढ़, कुमारखंड और चौसा प्रखंड में 10 दिनों के भीतर 50 प्रतिशत से अधिक प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। अनुसूचित जाति एवं जनजाति किसानों की सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.