नवादा, मई 6 -- समाहरणालय सभा कक्ष में जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीपीटी के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को निर्देश दिया कि सभी खराब चापाकलों एवं नलों को एक सप्ताह के भीतर क्रियाशील कराया जाए तथा कार्य में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
बैठक में चर्चा प्रस्तुतिकरण के दौरान विभिन्न प्रखंडों में संचालित योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों की स्थिति तथा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि का विस्तृत अवलोकन किया गया। समीक्षा के क्रम में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, हर घर नल-जल योजना, पाइपलाइन विस्तार, जल गुणवत्ता जांच, खरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.