भागलपुर, मार्च 9 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को टाउन हॉल में जिला प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्र में सफल रही महिलाओं को सम्मानित किया। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र और सम्मान चिह्न प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला अधिकारियों के योगदान को प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें समाज के लिए उदाहरण बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों की महिला पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मौजूद मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने कहा कि महिलाएं आज पुरुषों के समकक्ष चल रही हैं। देश को विकसित बनाने में महिलाओं की भूमिका जगजाहिर है। सभी क्षेत्र में...