वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शहर उत्तरी के विधायक रवींद्र जायसवाल ने बुधवार को गुलाब बाग (सिगरा) स्थित अपने कार्यालय में पूजन-अर्चन कर 38 कार्यों का शिलान्यास किया। 12 करोड़ से सभी कार्य डूडा की तरफ से उत्तरी विस क्षेत्र में होंगे। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकारों की प्राथमिकता है कि सभी क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास हो। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्रीय पार्षद, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। संचालन अजीत सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...