बोकारो, मार्च 13 -- गोमिया, प्रतिनिधि। भाजपा नेता गोमिया बस्ती निवासी डॉ सुरेन्द्र राज को भाजपा का बोकारो जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ सुरेन्द्र राज ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देते हुए साथ लेकर संगठन को सशक्त बनाएंगे। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रह्लाद बरनवाल, भरत यादव, जगरनाथ राम व बिनोद महतो, युवा नेता प्रकाश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने भी शुभकामनाएं दी। इसके अलावा गोमिया भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार, ललपनिया मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल साव, साड़म मंडल अध्यक्ष उषा चौहान, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष ओमकिंकर...