पीलीभीत, अक्टूबर 1 -- अमरिया। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि 2017 के बाद से लगातार उप्र तरक्की कर रहा है। विकास के नए प्रतिमान दिख रहे है। शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में जिले में भी लगातार काम होने से लोगों को फायदा मिल रहा है। अमरिया में जनसंवाद के दौरान राज्यमंत्री गंगवार ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि अपराध अब पहले के मुकाबले नियंत्रण में हैं। पहले बात बात पर दंगे होते थे पर अब किसान से लेकर महिलाओं तक को राहत भरा माहौल और योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश में सड़क, पुल समेत विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कराए गए हैं। खमीर फैक्ट्री ओद्योगिक हब के रूप में विकसित हो रही है। मेडिकल कॉलेज भी लोगों के काम आ रहा है। राज्यमंत्री ने आगामी ज...