देवघर, फरवरी 3 -- देवघर, प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने सभी कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पारदर्शी तरीके से निर्वाचन से जुड़े कार्यों को ससमय करें। मौके पर डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी और कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए आपसी समन्वय सबसे अनिवार्य शर्त है। डीसी ने कार्मिक कोषांग को पोलिंग पार्टियों की सूची तैयार कर उन्हें ससमय तामिला कराने और प्रशिक्षण कोषांग को विधिवत ट्रेनिंग प्रोग्राम श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.