कोडरमा, जनवरी 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। निकाय चुनाव के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ऋतुराज की अध्यक्षता में विभिन्न कोषांगों की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन से जुड़े सभी कोषांगों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के क्रम में हेल्पलाइन एवं जन शिकायत, प्रेक्षक, प्रशिक्षण, निर्वाचन, कार्मिक, मतपत्र, मतपेटिका, सामग्री, वाहन तथा विधि व्यवस्था सह आदर्श आचार संहिता कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों से अब तक की गई प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही निर्वाचन व्यय अनुश्रवण, सूचना तकनीकी, नियंत्रण कक्ष, वज्रगृह, स्वीप एवं नजारत कोषांगों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त श्री ऋतुराज ने सभी नोडल पदाधिकारियों को निर्देश ...