वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 24 -- प्रयागराज के चंदापुर के आदर्श कोल्ड स्टोरेज में सोमवार को हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश शासन ऐक्शन मोड में है। मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे प्रदेश के उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोल्ड स्टोरेज का भवन देख नाराजगी जाहिर की। सर्किट हाउस में अफसरों के साथ बैठक कर उन्हें इस घटना से सबक लेने को कहा। निर्देश दिया कि जिले में जितने भी शीतगृह संचालित हैं, सभी जगह सुरक्षा मानकों की जांच करें। जहां भी मानकों का उल्लंघन पाया जाए उसे तत्काल बंद करा दिया जाए। उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के निलंबन की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन अपने स्तर से तो घटना की जांच करा ही रहा है, शासन ने भी संयुक्त निदेशक उद्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.