सभी कॉलेजों को लगानी होगी हेल्प डेस्क
फरीदाबाद, मई 10 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा । स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए छात्रों की सहायता करने हेतु जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी कॉलेज प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं। हेल्प डेस्क पर विषय विशेषज्ञ और शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, विषय संयोजन और कोर्स चयन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएगी। बता दें कि जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया सात मई से जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। विभाग का उद्देश्य है कि छात्रों को आवेदन भरने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विशेष रूप से ऐसे विद्यार्थी, जो पहली बार कॉलेज में प्रवेश ले रहे हैं, उन्हें विषयों के चयन और भविष्य की संभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.