चाईबासा, जनवरी 8 -- चाईबासा। नशे के विरुद्ध डालसा पश्चिमी सिंहभूम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तीसरे दिन प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने विभिन्न सामाजिक संस्थानों के साथ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर नशापान के विरुद्ध सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी संगठन प्रमुखों को नशा के बढ़ते प्रचलन की रोकथाम, उससे नशे में होने वाले विसंगतियों के प्रति सचेत करते हुए नशा नहीं अपनाने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता कार्यक्रम में तीस संगठनों ने हिस्सा लिया और अपने विचार भी रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...