कन्नौज, मार्च 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के विशुनगढ़ रोड स्थित एसएल गेस्टहाउस में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को एक दिवसीय ब्लॉक संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक तथा ग्राम प्रधानों और स्थानीय प्राधिकारियों ने भाग लेकर शिक्षा से जुड़ी योजनाओं और चुनौतियों पर चर्चा की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक व पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम तभी संभव हैं, जब विद्यालय, ग्राम पंचायत और समाज मिलकर कार्य करें। उन्होंने स्कूलों के समग्र विकास, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया। साथ ही ग्राम प्रधानों और शिक्षकों से शिक्षा के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यशाला का आयोजन खंड शिक्षा अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.