लखनऊ, मई 26 -- शिया धर्मगुरू मौलाना मिर्जा मोहम्मद यासूब अब्बास की फोटो का दुरुपयोग करके सांप्रदायिक वैमनस्यता फैलाने की कोशिश की गई। अराजकत्वों ने फेसबुक पर उनकी फोटो लगाकर आपत्तिजनक पोस्ट की। मामला जानकारी में आने पर मौलाना ने चौक कोतवाली में फेसबुक अकाउंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय के मुताबिक मौलाना यासूब अब्बास ने अपनी तहरीर में लिखा कि वह शाहगंज निवासी हैं। फेसबुक पर संचालित एक अकाउंट से उनकी फोटो लगाकर किसी ने आपत्तिजनक पोस्ट वायरल कर दी। पोस्ट का उद्देश्य दो समुदायों के बीच घृणा, वैमनस्य और दुर्भावना फैलाना है। पोस्ट में धार्मिक और सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने वाले कथनों का प्रयोग किया गया। यह भी पढ़ें- ईद से पहले माहौल बिगाड़ने का प्रयास, हिरासत में लिया किसी ने उनकी फोटो का गलत इस्तेमाल कर आपत्त...