लखनऊ, अप्रैल 26 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के दौरान नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को सेवा, सुरक्षा और सुशासन का संकल्प दिलाया। प्रदेश के 112 रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटरों से प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 60,244 आरक्षियों ने मुख्यमंत्री को एक साथ सलामी दी। मुख्यमंत्री ने आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक पुलिसकर्मी अपराधी के लिए जितना कठोर हो, आम नागरिकों के लिए उसे उतना ही संवेदनशील होना चाहिए। पुलिस का प्रशिक्षण सख्त होता है, क्योंकि प्रशिक्षण में जितना पसीना बहेगा, ड्यूटी में उतना ही कम खून बहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें आशा है कि नव नियुक्त आरक्षी प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान, कौशल और मूल्यों का उपयोग करते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्य परायणता के साथ उत्तर प्रदेश की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.