लखनऊ, मार्च 12 -- दरोगा भर्ती परीक्षा से दो दिन पूर्व 20 हजार रुपये में प्रश्नपत्र बेचने का झांसा देकर जालसाजों ने अभ्यर्थियों से ठगी की कोशिश की। जालसाजों ने टेलीग्राम समेत तीन अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चैनल बनाकर मैसेज वायरल किए। मैसेज में क्यूआर कोड और पेटीएम की डिटेल भी दी गई। अभ्यर्थियों से 10 हजार रुपये का पहले और 10 हजार रुपये परीक्षा के बाद भुगतान करने के लिए कहा गया। मामले का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के सोशल मीडिया सेल में तैनात हैं। दरोगा की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च को है प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर है। लिखित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.